City Achiever | डिंडौरी की डॉ. शोभना बिलैया को बनाया गया केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड मुंबई का सदस्य, जिलेवासियों ने दी शुभकामनाएं



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी की डॉ. शोभना बिलैया को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, मुंबई का सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. शोभना नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. श्रीकृष्ण बिलैया की धर्मपत्नी हैं और फिल्मों में विशेष रुचि रखती हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड या सेंसर बोर्ड भारत में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, विज्ञापनों सहित विभिन्न दृश्य सामग्रियों की समीक्षा करता है। यह भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन है। डॉ. शोभना को बोर्ड मेंबर बनाए जाने के बाद जिलेवासियों ने बधाइयों का क्रम शुरू कर दिया है। वर्तमान में डॉ. शोभना भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हैं। वह जबलपुर में निवासरत हैं। 

Comments
Akash Patel said…
कुछ पत्रकारिता भी कर दो, बी जे पी के बाहर भी दुनिया है।
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image