Achievement | डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम को RDVV जबलपुर के कार्यपरिषद में मिला स्थान, अजजा वर्ग में तीन साल तक रहेंगे सदस्य

  • अन्य पिछड़ा वर्ग में जबलपुर ABVP की पूर्व छात्रा प्रमुख सीमा पटेल को भी बनाया गया कार्यपरिषद सदस्य



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/जबलपुर


डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पंकज सिंह तेकाम के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें रानी दुगार्वती विश्वविद्यालय (RDVV) जबलपुर के कार्यपरिषद में सदस्य नामित किया गया है। राजभवन भोपाल से RDVV के कुलपति के नाम जारी पत्र में जिक्र है कि पंकज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में 02 नवंबर 2020 से 01 नवंबर 2023 तक तीन साल के लिए सदस्य बनाया जाता है। अन्य पिछड़ा वर्ग कैटेगरी में जबलपुर बरगी हिल्स निवासी सीमा पटेल को भी RDVV के कार्यपरिषद में जगह दी गई है। सीमा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जबलपुर की महानगर छात्रा प्रमुख भी रह चुकी हैं। RDVV जबलपुर के कार्यपरिषद में सदस्य होने पर डिंडौरी भाजपा इकाई सहित तमाम शुभचिंतकों ने पंकज और सीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 



सीमा पटेल, जबलपुर बरगी हिल्स


राजभवन भोपाल से RDVV को जारी पत्र



Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
रामगढ़... 1951 के बाद डिंडौरी कहलाया वीरांगना रानी अवंतीबाई का कर्मक्षेत्र
Image