मंगल समाचार... 28 मार्च से सुबह और रात 09 बजे 'रामायण' में फिर होंगे श्रीराम के दर्शन



  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की मंगल घोषणा- दूरदर्शन पर रविवार से शुरू होगा रामानंद कृत ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' का प्रसारण 


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी


कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मुश्किल साबित हो रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान किया कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा, जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। यह अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।



अब सरकार ने इस पर मुहर भी लगा दी है। रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी। शो का हर किरदार अमर हो गया। लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देखकर होता था। 


टीवी पर रामायण शुरू होते ही सड़कें खाली होने का जमाना हमेशा याद रहेगा


रामायण शुरू होते ही सड़कें खाली हो जाना, टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे रहना... यह सब इस सीरियल के चलते देखा जाता था। अब जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन है और घर से बाहर निकला मना है। ऐसे में रामानंद सागर की रामायण उस चुंबक का काम करेगी जो लोगों को घर में खुशी से रहने में मदद करेगी। बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दिया गया था। 


Comments
Popular posts
PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के पाटनगढ़ की लोक चित्रकार दुर्गाबाई व्याम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया 'पद्मश्री' सम्मान
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image