डीडीएन रिपोर्टर | शाहपुर
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला शहीद वीरांगना रानी अवंति बाई का बलिदान दिवस शुक्रवार को शहीद स्थल बालपुर में लोधी समाज एवं स्वजातीय लोगों ने नम आंखों के साथ मनाया। वीरांगना की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर स्थानीय नागरिक मनोहर ठाकुर ने वीरांगना अवंति बाई की महानता का वर्णन किया और बताया कि 1857 की क्रांति में वीरांगना ने अपने शौर्य और पराक्रम से ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। रानी ने अपने प्राण दे दिए लेकिन अंग्रेजों के काबू में आना स्वीकार नहीं किया। सभा में कुंवर होशियार सिंह ठाकुर, घनश्याम प्रसाद शुक्ला, संत कुमार, प्रवेश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, दुर्गा परस्ते, संतोष कछवाहा जन्नत सिंह आदि ने भी रानी अवंति बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यहां क्लिक करें और जानें वीरांगना अवंति बाई और डिंडौरी का नाता...