PRIDE OF DINDORI | डिंडौरी जिले के धुरकुटा निवासी पद्मश्री अवॉर्डी लोकनर्तक अर्जुन सिंह धुर्वे को उपराष्ट्रपति ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले के धुरकुटा निवासी पद्मश्री अवॉर्डी लोकनर्तक अर्जुन सिंह धुर्वे के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लोककला और बैगा संस्कृति को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्हें शनिवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड प्रदान किया है। यह सम्मान वर्ष 2018 के लिए प्राप्त हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री कृष्णा रेड्डी और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी भी उपस्थित रहीं। बताते चलें कि जिले के सुपरिचित कलाकार अर्जुन सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक अलंकरण 'पद्मश्री' भी मिल चुका है।
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image
SOCIAL CONCERN | डिंडौरी की नाबालिग को सालभर पहले दलाल ने दिल्ली निवासी दंपत्ति को बेचा, विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कराई सुरक्षित घर वापसी; कहा - यह सौभाग्य देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद
Image