DDN UPDATE | डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने की सात मोर्चों के जिला प्रभारियों की घोषणा



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार को सात मोर्चों के प्रभारी घोषित किए। इसके अनुसार युवा मोर्चा प्रभारी एडवोकेट ज्ञानदीप त्रिपाठी को बनाया गया है। वहीं, महिला मोर्चा प्रभारी सुशीला मार्को व इंद्रावती धुर्वे, किसान मोर्चा प्रभारी दिलीप ताम्रकार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी जय सिंह मरावी व प्रीतम मरावी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी अवध राज बिलैया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी प्रभारी मनोहर सोनी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष राजपूत ने सभी प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए मोर्चा को सशक्त बनाने के संकल्पित और समर्पित होकर कार्य करने की उम्मीद जताई है।
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image
SOCIAL CONCERN | डिंडौरी की नाबालिग को सालभर पहले दलाल ने दिल्ली निवासी दंपत्ति को बेचा, विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कराई सुरक्षित घर वापसी; कहा - यह सौभाग्य देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद
Image