DDN UPDATE| डिंडौरी भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का प्रमोशन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपा जिलाध्यक्ष का दायित्व



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की डिंडौरी उपाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का प्रमोशन किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने बुधवार को सूची जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित तमाम भाजपाइयों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर योगदान की उम्मीद जताई। जिलाध्यक्ष राजपूत ने कहा कि नरबदिया मरकाम ने अब तक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। इसी वजह से उन्हें प्रमोट कर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह आगे भी समर्पण के साथ पार्टी का दायित्व भलीभांति निभाती रहेंगी। बता दें कि नरबदिया राजनीतिक गतिविधियों के इतर समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और जिलेभर में वंचित वर्ग की महिलाओं को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ रही हैं।
Comments
Unknown said…
शुभकामनाएं भाभी जी
Popular posts
10th Result | अमरपुर के अमर ज्योति विद्यालय के 38 में से 38 और विद्या मंदिर के 29 में 25 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में पास, कनक मरावी ब्लॉक टॉपर
Image
10th Result | हाईस्कूल परीक्षा में डिंडौरी के टॉप-02 में मदर टेरेसा स्कूल के 04 स्टूडेंट्स, टॉप-03 में राजूषा स्कूल डिंडौरी और शहपुरा मदर टेरेसा स्कूल से 1-1 स्टूडेंट
Image
Public Concern | डिंडौरी के 27 फीडर्स में 13 से 18 दिसंबर तक चलेगा मैंटेनेंस कार्य, जिले के विभिन्न क्षेत्रों सुबह 09 से शाम 05 बजे तक बाधित रहेगी बिजली सप्लाई
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image