DDN NEWS | भाजपा डिंडौरी कार्यालय में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का स्वागत, भाजपाइयों ने मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरबदिया मरकाम का रविवार को पार्टी कार्यालय में मुंह मीठा कराकर भाजपाइयों ने शुभकामनाएं दीं। नरबदिया को 24 नवंबर को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने महिला मोर्चा की कमान सौंपी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने नई जिम्मेदारी मिलने पर नरबदिया को बधाई दी और जिले की महिलाओं सहित वंचित वर्ग की सेवा की उम्मीद जताई। महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी का आभार जताते हुए नरबदिया ने कहा कि वह बूथ केंद्र तक की महिलाओं को जोड़कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगी। बता दें कि नरबदिया मरकाम जिले में महिला नेतृत्व का जानामाना नाम हैं। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने उल्लेखनीय काम किए हैं। पार्टी से लंबे समय से जुड़ी नरबदिया पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम बड़े पदाधिकारियों ने भरोसा जताकर मोर्चा की कमान सौंपी है। 
         स्वागत कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, महामंत्री जयसिंह मरावी, उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अमरपुर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा, कुंवरिया मरावी, केशव प्रसाद तिवारी, गंगा तिवारी सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहे।
Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
हल्दी करेली... डिंडौरी के मिनी गोवा में परिवार के साथ उठाइए आउटिंग का आनंद मगर गंदगी न फैलाएं
Image