DDN NEWS | शेख नवाब मंसूरी दूसरी बार बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के डिंडौरी जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने किया स्वागत



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी के समर्पित कार्यकर्ता शेख नवाब मंसूरी को दूसरी बार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी ने मंगलवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। घोषणा के बाद जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों ने शेख नवाब मंसूरी का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी व अवधराज बिलैया, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, डिंडौरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला सह कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया सह प्रभारी आशीष वैश्य, जिला विधि संयोजक सुदील बरमैया, अजा मोर्चा जिला महामंत्री परसराम नागेश, समनापुर मंडल महामंत्री समनापुर भारत सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छाबड़ा, स्कंद चौकसे सहित तमाम भाजपाई उपस्थित थे।
Comments
Popular posts
10th Result | अमरपुर के अमर ज्योति विद्यालय के 38 में से 38 और विद्या मंदिर के 29 में 25 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन में पास, कनक मरावी ब्लॉक टॉपर
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
किकरकुंड फॉल... डिंडौरी से 75 किमी दूर स्थित प्राकृतिक स्थल, हर ऋतु में जवां रहती है यहां की फिजा...
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image