DDN UPDATE | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी डिंडौरी ने अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ समनापुर में की आमसभा; थाना प्रभारी, जनपद CEO और भ्रष्ट उपयंत्रियों को हटाने की रखी मांग



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/समनापुर

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) डिंडौरी ने अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ शुक्रवार को समनापुर में आमसभा और धरना प्रदर्शन कर भारी विरोध दर्ज कराया। थाना प्रभारी, जनपद CEO और भ्रष्ट उपयंत्रियों को हटाने की मांग लेकर आयोजित आमसभा को स्थानीय जनता का भी भरपूर समर्थन मिला। प्रदेशाध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते की अगुवाई में युवा नेता चरण सिंह धुर्वे, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव राम खिलावन तिवारी, डिंडौरी प्रभारी बिहारी लाल साहू सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांग दोहराई। प्रदेशाध्यक्ष पोर्ते ने कहा कि थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर उमा शंकर यादव की गतिविधियां जनता के विरुद्ध हैं। वह मनमानी करते हैं और आम लोगों के साथ संवेदनाएं नहीं रखते। क्षेत्र के नागरिक उनकी मनमर्ज़ियों से त्रस्त हो चुके हैं। इसलिए उनका तत्काल जिले से तबादला किया जाए। वहीं, जनपद CEO सहित उपयंत्री भी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग, सरकारी योजनाओं और मनरेगा के निर्माण कार्यों में मिलीभगत कर बड़ी गड़बड़ियां की जा रही हैं। इनकी कार्यप्रणाली की जांच कराकर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।





समनापुर जनपद CEO के पुतले को फांसी पर लटकाकर दिखाया आक्रोश

गोंगपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समनापुर जनपद CEO की कार्यप्रणाली को तानाशाहीपूर्ण बताया और मंच पर उनके पुतले को फांसी के फंदे से लटकाकर आक्रोश प्रदर्शन किया। गोंगपा ने कहा कि जनपद CEO को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। जिला प्रशासन मामले पर गंभीरता दिखाए और उन्हें समनापुर से बाहर भेजने की कार्यवाही करे।



Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना
Image
SOCIAL CONCERN | डिंडौरी की नाबालिग को सालभर पहले दलाल ने दिल्ली निवासी दंपत्ति को बेचा, विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कराई सुरक्षित घर वापसी; कहा - यह सौभाग्य देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद
Image