डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी
आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी को फैशन और स्टाइलिंग का ट्रेंड देने वाले खनूजा फैशन हाउस के संचालक संजीव खनूजा का बीती देररात नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। 47 वर्षीय संजीव कुछ समय से बीमार थे और जबलपुर में उनका उपचार चल रहा था। रविवार की शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें नागपुर रेफर किया गया। सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के धनी संजीव नगर के व्यापारी वर्ग में एक विशेष पहचान रखते थे। उनके असमय निधन के बाद जिले के कारोबारियों और गणमान्य नागरिकों ने गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है।
TRIBUTE | खनूजा फैशन हाउस डिंडौरी के संचालक 47 वर्षीय संजीव खनूजा का नागपुर में इलाज के दौरान निधन, जिले के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकाें ने जताया शोक