DDN Upcoming | भाजपा डिंडौरी के आठों मंडलों में 03 और 04 अप्रैल को होगी जरूरी बैठक, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने तय किए मंडल प्रभारी

  • 06 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर होगा विचार-विमर्श



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी के आठों मंडलों में 03 और 04 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक में 06 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर विचार-विमर्श होगा। पार्टी का स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर बूथ केंद्रों और डॉ. आंबेडकर जयंती मंडल स्तर पर मनाई जाएगी। लिहाजा, दोनों दिन संबंधित मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से बैठक में मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष राजपूत ने डिंडौरी सहित शहपुरा, बजाग, करंजिया, मेहंदवानी, अमरपुर, समनापुर और शाहपुर मंडल में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। 

  • मंडलवार तय किए गए प्रभारियों के नाम 👇 

  1. डिंडौरी : राजेंद्र प्रसाद पाठक, महेश पाराशर और प्रभात जैन
  2. शहपुरा : ज्ञानदीप त्रिपाठी, संतोष साहू और मनोहर सोनी 
  3. समनापुर : पंकज सिंह तेकाम, सरमन सिंह ठाकुर और मनका बनवासी
  4. बजाग : दुलीचंद उरैती, मोहन मरावी और राजेंद्र प्रसाद दुबे
  5. करंजिया : दिलीप ताम्रकार, कृष्णलाल हस्तपुरिया और अश्विनी चौरसिया
  6. शाहपुर : सुशीला मार्को, अवध राज बिलैया और मनोहर सिंह ठाकुर
  7. मेहंदवानी : इंद्रावती धुर्वे, रामगोपाल साहू और बद्रीप्रसाद साहू 
  8. अमरपुर : जय सिंह मरावी, प्रीतम मरावी और महेश धूमकेती 
Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image