DDN Sports | स्व. जयसिंह मार्काे मेमोरियल कबड्‌डी में बरनई और वॉलीबॉल में मुड़की A विजेता, फर्स्ट विनर को ₹7000 और रनर-अप को ₹5000 कैश प्राइज

  • डिंडौरी जिले के ग्राम सुनियामार में मड़ई के दौरान खेले गए मुकाबले, विधायक ओमकार सिंह मरकाम सहित कई राजनीतिक लोग रहे मौजूद

डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत सुनियामार में बुधवार को मड़ई के दौरान रोचक खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। स्व. जयसिंह मार्को की स्मृति में कबड्‌डी और वॉलीबॉल मैच खेले गए। कबड्‌डी में बरनई की टीम ने बाजी मारी। वहीं, सुनपुरी और पछाटोला दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल में मुड़की A विनर, आदर्श मुड़की रनर-अप और सुनपुरी तीसरी टीम रही। डिंडौरी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने विनर को ₹7000, रनर-अप को ₹5000 और थर्ड टीम को ₹2500 कैश प्राइज दिया। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू, जनपद पंचायत बजाग अध्यक्ष रुदेश सिंह परस्ते, करन श्याम, सरपंच सुमन बाई श्याम, केहर सिंह मरावी, शंभू कुशराम, उमा शंकर, लक्ष्मी बाई सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। खेल देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों खेलप्रेमी आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। 

Comments
Popular posts
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
Dindori Collector Transfer | 14 साल में मिली थी कलेक्टरी, 08 महीने में ही छिन गई; नेहा मारव्या OUT, अंजू भदौरिया IN
Image
BIG UPDATE | डिंडौरी जिले के जागरूक सरकारी मुलाजिम ने नहीं चलने दी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर की मनमर्जी, हाई कोर्ट ने भी दिया साथ
Image
DDN UPDATE | एक छत के नीचे एकजुट होकर डिंडौरी के पत्रकारों ने की आमसभा, पारदर्शिता के साथ 'जिला पत्रकार संघ' के पुनर्गठन पर बनी सहमति
Image
SOCIAL CAUSE | भारतीय किसान संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने जिला अस्पताल में भर्ती सिकल सेल पीड़ित बच्चे के लिए किया 'A+' रक्तदान
Image