डीडीएन रिपोर्टर | शहपुरा
शहपुरा स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में रविवार को कवि गणेश प्रसाद चंदेल के काव्य संग्रह 'गुंजन' का विमोचन किया गया। 'तीसरा पक्ष' पत्रिका के प्रधान संपादक देवेश चौधरी, एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल डीडी मेहता, अनेकांत साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था मध्यप्रदेश के संचालक आशुतोष तिवारी, वर्तिका साहित्यिक संस्था के सचिव संतोष दुबे, हम फाउंडेशन मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष आईपी गोस्वामी, साहित्यप्रेमी बीएस ठाकुर, अजाक्स के डिंडौरी जिलाध्यक्ष मधु गवले आदि की मौजूदगी में काव्य संग्रह को पाठकों के सामने रखा गया। कार्यक्रम का संयोजन संस्कार पब्लिक स्कूल के संचालक अविनाश झारिया और संचालन प्रकाश चंदेल ने किया। इस दौरान कवि चंदेल को अनेकांत संस्था की ओर से शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया।